मई माह की सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में नगर परिषद आरोन ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त
गुना
आरोन-नगर परिषद आरोन के सीएमओ श्री दिनेश कुमार सोनी को लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 में 100% शिकायतों का निराकरण कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने उन्हें पूर्व में भी स्मृति चिन्ह (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया है, जो उनकी इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है। सीएमओ श्री सोनी ने अपनी टीम को बधाई दी जो उनकी टीम वर्क और सहयोग की भावना को दर्शाता है।
नगर परिषद आरोन की पूरी टीम को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई यह उपलब्धि न केवल उनकी सेवा को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जब टीम एकजुट होकर काम करती है, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
