Type Here to Get Search Results !

अपर कलेक्टर श्री जैन ने किया जन औषधि केंद्र एवं समृद्धि केंद्र का निरीक्षण

 अपर कलेक्टर श्री जैन ने किया जन औषधि केंद्र एवं समृद्धि केंद्र का निरीक्षण


गुना  

अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन द्वारा सोमवार को ऊमरी स्थित जन औषधि केंद्र एवं समृद्धि केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

समृद्धि केंद्र के निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने वहां उपलब्ध नवीन तकनीकों एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता से पहुंचाने तथा केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.