*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 04 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 04 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में आरोपी लखन ओझा निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उसके विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 107/22 धारा 327, 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 301/22 में उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी लखन ओझा की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी लखन पुत्र शिवचरण ओझा उम्र 45 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक शहवाल खांन, प्रधान आरक्षक रंजीत रघुवंशी, आरक्षक आलोक रघुवंशी एवं सैनक निजाम शाह की विशेष भूमिका रही है ।
