मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी एवं खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर हेतु जूडो खिलाड़ियों का प्रतिभा चयन 3 एवं 4 जुलाई को
गुना
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी एवं खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (जूडो) के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन गुना जिले में 3 एवं 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
प्रतिभा चयन कार्यक्रम में भोपाल से आए विशेषज्ञ अधिकारी एवं प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों का परीक्षण कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की स्वीकृत सीटों में 80 प्रतिशत सीटें मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों तथा 20 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
प्रतिभा चयन कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिन खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी एवं खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि पर प्रतिभा चयन कार्यक्रम में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीयन के लिए विभागीय वेबसाइट https://talentsearch.dsywmp.gov.in पर पंजीयन किया जा सकता है। साथ ही, विस्तृत जानकारी के लिए जूडो प्रशिक्षक श्री यश प्रधान से मोबाइल नंबर 9144109141 पर संपर्क किया जा सकता है।
