Type Here to Get Search Results !

सहकारिता चौपाल एवं सहकारिता सेमीनार का आयोजन

 सहकारिता चौपाल एवं सहकारिता सेमीनार का आयोजन


गुना 

सहकारी सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में दुग्ध शीतकेन्द्र गुना के माध्यम से दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित बरखेडी राम, तहसील मधुसूदनगढ एवं दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित परवरिया तहसील मधुसूदनगढ पर दुग्ध उत्पादक कृषक सदस्यों की उपस्थिति में सहकारिता चौपाल, सहकारिता सेमीनार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यकम दुग्ध सहकारी समितियों से जुडकर अच्छा लाभ कमाने, दुग्ध उत्पादन बढावा सहकारिता से समृद्धि की भावना का बढाए जाने पर जोर दिया गया। समिति के अध्यक्ष, सचिवों के द्वारा दुग्ध उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने अपनी कार्ययोजना बताई गई। जिसमें भोपाल दुग्ध संघ जिला नोडल अधिकारी गुना श्री अमित शर्मा द्वारा विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

पशुचिकित्सक सर्जन डॉ. जगवीर नरवरिया द्वारा पशु प्रजनन, दुग्ध उत्पादक पशु प्रजाति, पशुओ के रोगों का निदान के संबंध में उपस्थित ग्रामवासियों, समितियों के अध्यक्ष, सचिवों का आवश्यक जानकारियॉ प्रदान की गई।

कार्यक्रम में भोपाल दुग्ध संघ जिला नोडल अधिकारी गुना श्री अमित शर्मा, पशुचिकित्सक सर्जन डॉ. जगवीर नरवरिया, दुग्ध संघ मार्गपर्यवेक्षक प्रभात शर्मा, दुग्ध समितियों के सचिव, अध्यक्ष, समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.