आधा दर्जन से ज़्यादा होटल ढाबों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में दिनांक 16 अगस्त 2026 को आबकारी वृत्त गुना -1 के प्रभारी श्री राधाकिशन द्वारा गुना शहर में अवैध होटल/ढाबों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुशवाह ढाबा इंडस्ट्रियल एरिया, मोनू ढाबा एवं महफ़िल ढाबा ट्रांसपोर्ट नगर, यादव ढाबा बजरंगगढ़ रोड, राठौर ढाबा एवं सम्राट होटल दशहरा मैदान पर कार्यवाही की गई। उक्त होटल ढाबों पर अवैध मदिरा पिलायी जा रही। आबकारी बल को देखकर भगदड़ मच गई। इसके अलावा विनायक खेड़ी एवं सिंगवासा चक पर दबिश दिखायी कन्हा से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। कुल 7 प्रकरण आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक श्री रामहेत सिंह कुशवाह,आबकारी आरक्षक श्री गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा, कमल बरौदिया, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी, खुशबू रघुवंशी, की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है।
