कलेक्टर श्री कन्याल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के नवाचार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर कार्यालय गुना के सहायक ग्रेड-02 श्री इकबाल उद्दीन कुरैशी को सिविल सूट शाखा एवं श्री हेमंत शाक्यवार को स्थापना शाखा, आबकारी विभाग से सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह बाल्के, सहायक ग्रेड-03 श्री गिरिराज शर्मा एवं सुश्री निर्मला इक्का, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रजनिश शर्मा, मार्कफ़ेद गोदाम प्रभारी आरोन श्री तेजनारायण शर्मा को शासकीय कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का नवाचार कलेक्टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें।
