Type Here to Get Search Results !

फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


गुना 

खरीफ मौसम 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत/ग्राम स्तर पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्‍ट्रेट परिसर से विधायक श्री पन्नालाल शाक्य एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने फसल बीमा रथ को हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया गया। 

यह जागरूकता रथ जिले की ग्राम पंचायतों एवं गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देगा तथा फसल बीमा से संबंधित शंकाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।  अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना तथा प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा कराकर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में इस योजना का लाभ लें। खरीफ वर्ष 2026 में खरीफ फसलों का बीमा कराने हेतु पोर्टल पर प्रीमियम नामे कर बीमांकन करने हेतु प्रविष्टि की अंतिम तिथि ऋणी/अऋणी कृषकों हेतु दिनांक 17 अगस्‍त 2026 नियत है। खरीफ 2026 में अल-नीनो के प्रभाव के कारण प्रतिकूल मौसम होने का अनुमान है। जिले में संभावित प्रतिकूल मौसम को दृष्टिगत रखते हुये जिले में कम वर्षा एवं सूखे की स्थिति निर्मित होने की आशंका है। कृषि विभाग ने जिले के समस्‍त कृषकों को अपनी खरीफ फसलों का बीमा अधिक से अधिक कराने की अपील की गयी हैं। 

इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री राजबीर सिंह तोमर, सहायक संचालक श्री अरुण पाटीदार एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि, तहसील प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.