Type Here to Get Search Results !

हत्या के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 हत्या के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*मारपीट से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में चार आरोपियों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज*


*पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम ने थानांतर्गत मारपीट से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । 


               दिनांक 30 जुलाई 2026 को गुना कोतवाली अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र निवासी लखन पुत्र शिवचरण ओझा उम्र 46 साल को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकत्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया था । मृतक के शरीर पर कोई वाहरी चोट न होने एवं मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने से गुना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । जांच के दौरान मृतक के शव का जिला अस्पताल गुना में पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा मृत्यु का कारण सिर में भीतरी गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना बताया गया । इसके साथ ही मृतक के परिजन सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों एवं साक्षियों के कथन दर्ज किए गए । जांच में सामने आया कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि में मृतक लखन ओझा का पड़ोस में रहने वाले कल्याण कुशवाह, कल्ला कुशवाह, रूपसिंह उर्फ बबलू कुशवाह एवं ओमप्रकाश उर्फ सत्तू कुशवाह से विवाद हुआ, इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के परिणामस्वरूप हुई, जिस पर से आरोपीगण के विरूद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 441/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।


               गुना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपना मुखबिर तंत्र विकसित किया एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सघन दविशें दी गई, जिसके क्रम में गत दिनांक 02 अगस्त 2026 को मुखबिर सूचना पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों 1-कल्याण पुत्र बालकुमुन्द कुशवाह उम्र 45 साल, 2-रुपसिह उर्फ बबलू पुत्र बालमुकुन्द कुशवाह उम्र 48 साल एवं 3-ओमप्रकाश उर्फ सत्तू पुत्र रुपसिंह कुशवाह उम्र 18 साल निवासीगण गौडबाबा गली श्रीराम कालोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । प्रकरण के फरार शेष आरोपी कल्ला कुशवाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।


               गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड़, प्रधान आरक्षक गोपाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक राजवीर जाटव, आरक्षक दीपेश, आरक्षक रतन सिंह, आरक्षक शिवराज रघुवंशी, आरक्षक कपिल व्यास, आरक्षक हाकिम सिंह, आरक्षक प्रद्युम्न शर्मा सहित थाना कोतवाली पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.