Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्कर गिरफ्तार

 *नशे के विरुद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*


फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्कर गिरफ्तार



*करीब 02 किग्रा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 1.20 लाख रुपये का मसरूका जप्त*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना पुलिस का उद्देश्य जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाते हुए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं उनकी टीम ने सतर्कता से कार्यवाही करते हुए लगभग 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया है।


               आज दिनांक 03 अगस्त 2026 की सुबह फतेहगढ़ थाना पुलिस प्रभात गश्त पर थी । इसी दौरान ग्राम किशनपुरा की नहर पुलिया के पास बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में थैला लिए दिखाई दिया । पुलिस को देखकर वह अचानक भागने लगा । उसके व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया । पूछताछ में उसने अपना नाम बृजमोहन पुत्र कमरलाल साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अजरोड़ा, थाना फतेहगढ़, जिला गुना का बताया, जिसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले से 1.990 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ ।


               पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये, तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये, सहित कुल लगभग 1.20 लाख रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 174/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों, नेटवर्क एवं संभावित सहयोगियों के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी ।


               नशे के विरूद्ध पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक नीरज शर्मा तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया एवं आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.