Type Here to Get Search Results !

जिले में ई-विकास 2.0 के माध्यम से किया जा रहा है खाद वितरण

 जिले में ई-विकास 2.0 के माध्यम से किया जा रहा है खाद वितरण


गुना 

जिले में पुनः ई-विकास प्रणाली 2.0 अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से खरीफ सीजन / रबी सीजन हेतु अग्रिम खाद का वितरण शुरु हो चुका है। जिसके अंतर्गत ई-टोकन द्वारा कृषको को ICAR की फसलवार अनुसंशा अनुसार अथवा उससे अधिक मनचाहा उर्वरक प्रथमवार में ही प्राप्त हो सकता हैं। 

जिले में पर्याप्त उर्वरकों का भण्डारण हैं। वर्तमान स्थिति में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 5076 मेट्रिक टन यूरिया, 867 मेट्रिक टन टीएसपी, 5651 मेट्रिक टन एनपीके एवं 2593 मे.टन एसएसपी खाद वितरण हेतु उपलब्ध है। खरीफ सीजन 2026 अंतर्गत 47,237 मेट्रिक टन यूरिया, 3570 मेट्रिक टन टीएसपी / डीएपी, 8074 मेट्रिक टन एनपीके एवं 3259 मे.टन एसएसपी खाद का वितरण कृषको को ई-टोकन प्रणाली एवं हाईब्रिड मोड पर किया जा चुका हैं।

जिले की नेगमा, तरावटा, झागर, मावन, ढोलवाज, म्याना, खोंकर, धमनार, बमौरी, गढला, विशनवाड़ा, चीमरामपुर, परवाह, मगरोडा, हमीरपुर पाठी, पेंची, लहरचा, रानीखेजरा, रमडी, देदला, बटावदा, तेलीगांव समिति तथा डबल लॉक केन्द्र, विपणन सहकारी संस्था, एम.पी.एग्रो एवं निजी संस्था के माध्यम से डी.ए.पी. वितरण का कार्य किया जायेगा। दिनांक 07 सितम्बर 2026 सोमवार से ई-टोकन बुक करने हेतु स्टॉक उपलब्ध रहेगा।

कृषक स्वयं/सी.एस.सी.सेंटर/कम्प्यूटर सेंटर/उर्वरक वितरण केन्द्र के माध्यम से अपनी वास्तविक बोई गई फसल का चयन कर ई-टोकन बुक कर खाद क्रय कर सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.