Type Here to Get Search Results !

गुना पीजी कॉलेज में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का शुभारंभ

 गुना पीजी कॉलेज में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का शुभारंभ


गुना 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड गुना के तत्वावधान में गुना पीजी कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों के नए शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री हरि सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आशीष मंगल एवं श्री बीडी शर्मा तथा विकासखंड समन्वयक श्री अमित गोयल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री हरि सिंह ने विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा युवाओं से योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री आशीष मंगल ने जन अभियान परिषद द्वारा संचालित सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

विकासखंड समन्वयक श्री अमित गोयल ने बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों के उद्देश्यों, कक्षाओं के संचालन एवं पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रशिक्षक श्री विनय प्रजापति द्वारा विद्यार्थियों को माटी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख परामर्शदाता श्री दीपक शर्मा, श्री राम देवालिया, श्री धर्मेंद्र, श्री परमानंद एवं श्री कृष्णकांत का सहयोग रहा। मंच संचालन श्री दीपक शर्मा ने किया तथा आभार श्री राम देवालिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित रूप से कक्षाओं में सहभागिता का संकल्प लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.