जिले में ई-विकास 2.0 के माध्यम से किया जा रहा है खाद वितरण
गुना
जिले में पुन: ई-विकास प्रणाली 2.0 अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से रबी सीजन हेतु अग्रिम खाद का वितरण शुरु हो चुका है। जिसके अंतर्गत ई-टोकन द्वारा कृषको को ICAR की फसलवार अनुसंशा अनुसार अथवा उससे अधिक मनचाहा उर्वरक प्रथमबार में ही प्राप्त हो सकता हैं। जिले में पर्याप्त उर्वरको का भण्डारण हैं।
उप संचालक कृषि श्री संजीव शर्मा ने बताया हैं कि वर्तमान स्थिति में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 5625 मेट्रिक टन यूरिया, 641 मेट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 6567 मेट्रिक टन एनपीके एवं मे.टन एसएसपी खाद वितरण हेतु उपलब्ध है। खरीफ सीजन 2026 अंतर्गत आज दिनांक तक 54440 मेट्रिक टन यूरिया, 6456 मेट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 8317 मेट्रिक टन एनपीके एवं 3301मे.टन एसएसपी खाद का वितरण कृषको को किया जा चुका हैं।
दिनांक 26 सितम्बर 2026 को जिले में कोरोमंडल कंपनी की डीएपी खाद की रैक (2604 मे.टन) रैक रेल्वे पाईंट पर प्राप्त हो चुकी हैं। जिले के डबल लॉक केन्द्रो में कुल-1008 मे.टन मात्रा भेजा जा रहा है। जिसे डबल लॉक केन्द्र गुना-208 मे.टन, बमौरी-300, आरोन-100मे.टन, राघौगढ़-100 मे.टन, मधुसूदनगढ-100मे.टन, बीनागंज-100मे.टन, कुंभराज-100 मे.टनइसी प्रकार सभी 28 सहकारी समिति में कुल – 700 मे.टन जिसे समिति नानाखेड़ी, मुरादपुर, चकदेवपुर, पगारा, करोद, नेगमा, बरखेड़ा गिर्द, पैक्स म्याना, टकनेरा, भदौरा, रामपुरकालोनी, गढलाउजारी, पाडौन, खामखेड़ा, डगराई, मूडराखुर्द, खजूरी, रामपुर, पैक्स चांचौड़ा, कोटरा, लखनवास, खातोली, चकपटोंदी, बोरकाखेड़ा, पैची, सानई, मृगवास, बडौद समिति में 25-25 मे.टन मात्रा भेजी जा रहा हैं। इसी प्रकार एम.पी.एग्रो. गुना-85 मे.टन डीएपी भेजी जा रही हैं। थोक निजीउर्वरक विक्रेता कुल–811 मे.टन जिसे आदित्य ट्रेडर्स-100मे.टन, आदित्य कृषि सेवा केन्द्र-60मे.टन, पालीवाल कृषि सेवा केन्द्र-200मे.टन, संगम कृषि सेवा केन्द्र-100मे.टन, राज ट्रेडर्स–25मे.टन, पौसरिया कृषि सेवा केन्द्र-150 मे.टन, अम्बिका कृषि सेवा केन्द्र-100 मे.टन, कृष्णा कृषि क्लीनिक-25 मे.टन मात्रा भेजी जा रही हैं। थोक विक्रेताओ द्वारा जैसे ही उर्वरक फुटकर विक्रेताओ को दिया जायेगा उसकी सूची प्रथक से जारी कर दी जायेगी। उक्त समस्त स्टॉक अगले 2-3 कार्य दिवसों में ई-विकास प्रणाली पर ई-टोकन हेतु प्रदर्शित होगा।
सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि प्रत्येक विक्रय केन्द्र की टोकन संख्या निर्धारित होने से 01 दिन में निश्चित टोकन ही निर्मित किये जा सकते हैं। प्रत्येक दिन सुबह 10:00 बजे से नया स्टॉक अपडेट होता हैं। उस समय सभी ई-टोकन के माध्यम से निर्धारित मात्रा में खाद बुक कर सकते हैं। जिले में गत दिवसों में एक साथ बहुत सारे किसानों द्वारा सुबह 10:00 बजे एक साथ ई-टोकन बुक करने के कारण साईट/सर्वर डाउन की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। जिस कारण ई-टोकन बुक करने में समय लग रहा हैं सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि ई-टोकन बुक करने हेतु धैर्य बनाये रखे आगामी समय में जिले को और अधिक डीएपी खाद मिलने की संभावना हैं जिले में खाद की कोई कमी नही हैं।
सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि जो किसान सहकारी समिति के नवीन एवं डयू सदस्य हैं सिर्फ वह कृषक ही समिति के ई-टोकन से खाद प्राप्त कर सकते हैं। शेष अन्य कृषक जिले के सहकारी/निजी केन्द्रों का ई-टोकन बुक कर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
