Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का शुभारंभ

 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का शुभारंभ


Guna -

   श्री किशोर कुमार कन्‍याल कलेक्‍टर गुना के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का ''हमारी आंगनबाडी हमारी जिम्‍मेदारी थीम पर'' शुभारंभ किया गया। आज परियोजना आरोन एवं राधौगढ के समस्‍त आंगनबाडी केन्‍द्रों पर ''आंगन मिलन सेवा'' कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।  कार्यक्रम के प्रथम दिवस में  बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियॉं आयोजित की गई जिसमें . बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन  गतिविधियों का आयोजन,. कहानी सुनाओ-कहानी से जुडो गतिविधि के माध्यम से बच्चो में रचनात्मकता, सहभागिता एवं सीखने की भावना विकसित करना,  बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच, बच्‍चों  में उत्साह एवं खुशी बढ़ाने हेतु फलों एवं मिठाई का वितरण  आदि गतिविधियॉ आंगनबाडी केन्‍द्रों पर आयोजित की गई एवं  मुख्‍यमंत्री जी के संदेश का वाचन  किया गया।

उक्‍त अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओ धात्री माताओ एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्‍मानित किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.