रामजी महाजन जी की 27वी पुण्यतिथि पर प्रदेश स्तरीय "पिछड़ा वर्ग सम्मान दिवस समारोह संपन्न
76 समाज सेवियों का हुआ सम्मान।
गुना
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के संस्थापक, प्रथम अध्यक्ष,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रामजी महाजन की पुण्यतिथि पर 12 सितंबर 2026 शनिवार को संयुक्त माली सैनी मरार समाज मध्य प्रदेश द्वारा युगपुरुष रामजी महाजन जी की 27वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश स्तरीय "पिछड़ा वर्ग सम्मान दिवस समारोह" प्रदेश की राजधानी स्थित महात्मा फुले भवन अरेरा कॉलोनी भोपाल में अध्यक्ष श्री जी.पी.माली अपर कलेक्टर (रिटा.) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।76 समाज सेवीयों का किया सम्मान कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षक, पत्रकार, व्यवसायी, अधिवक्ता, वैज्ञानिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया । माली सैनी सभा पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में 76 समाजसेवियों का सम्मान हुआ।जिसमें गुना जिले के निरंतर सामाजिक गतिविधियों में संलग्न सतीश सैनी को समाजसेवा के क्षेत्र में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री म.प्र.शासन श्री विश्वास सारंग जी,भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय जी,विधायक श्री भगवानदास सवनानी जी,पूर्व मंत्री श्री पी.सी शर्मा जी,जगदीश सैनी जबलपुर,मोहन पटेल जावरा,हरिसिंह सैनी सरपंच भोपाल,दिनेश सैनी, कैलाश सुमन, सुरेश सुमन के द्वारा राम जी महाजन पिछड़ा वर्ग सम्मान से सम्मनित किया गया।इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश व अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए।सम्मान प्राप्त करने पर समाज बंधु,इष्ट मित्रों,युवा साथीयों सहित परिवार जन ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
