Type Here to Get Search Results !

चांचौडा थाना पुलिस ने चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

 *गुना पुलिस की बडी सफलता, बाईक चोरी के अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा*  


चांचौडा थाना पुलिस ने चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार


*आरोपियों से गुना, इंदौर, राजगढ व राजस्थान के विभिन्न जिलों से चोरी कुल 24 मोटर सायकिलें बरामद*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही निरंतर जारी हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चार शातिर बाईक चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 24 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं ।


           उल्लेखनीय है कि दिनांक 25 सितंबर 2026 को फरियादी प्रवेश मीना निवासी ग्राम टोडी के द्वारा बीनागंज से अपनी हीरो स्पलेंडर  मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZF 8708 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट चाचौडा थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 328/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


                 इसी प्रकार दिनांक 24 सितंबर 2026 को चाचौडा थाने पर फरियादी मनीष शर्मा निवासी चाचौडा के द्वारा अपने घर के बाहर से अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्र. MP08 MR 0422 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 326/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


                 इसी प्रकार दिनांक 18 सितंबर 2026 को फरियादी मंगल मीना निवासी ग्राम रतौधना के द्वारा ग्राम ककरौआ से अपनी हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZF 5119 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट चाचौडा थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 311/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


                 इसी प्रकार दिनांक 14  सितंबर 2026 को फरियादी श्रीलाल गुर्जर निवासी ग्राम झूकरी के द्वारा चाचौडा से अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP08 ZJ 8869 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 308/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


                 चाचौडा क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी के उपरोक्‍त प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा संवेदनशीलता से लेते हुए मोटर साइकिल चुराने वाले अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर उन्हें गिरफ्तार करने एवं चोरी हुई मोटर साइकिलें बरामद करने के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार चाचौडा थाना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किए गए । इस हेतु घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सतत सूचना संकलन किया गया । इसमें पुलिस के प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना संकलन के परिणाम स्वरुप मोटर साइकिल चुराने में चार आरोपियों को चिन्हित करने में सफलता प्राप्त कर उनकी सरगर्मी से तलाश करते हुए चारों संदेही आरोपियों 1-चंदन पुत्र जमनालाल भील उम्र 23 साल, 2-बिजेन्द्र पुत्र चैन सिंह भील उम्र 18 साल, 3-राकेश पुत्र परमाल भील उम्र 25 साल एवं 4-रघुवीर पुत्र रोडीलाल अहिरवार उम्र 34 साल निवासीगण ग्राम झूंकर थाना चाचौडा जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चाचौडा थाना क्षेत्र से उक्त प्रकरणों में चारों मोटर साइकिलें चोरी किए जाने के साथ ही गुना जिला, इंदौर, ब्यावरा, राजगढ, कोटा, बारां, झुंझुनू आदि स्थानों से भी मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से चाचौडा क्षेत्र से चारों मोटर साइकिलों के अतिरिक्त चोरी की कुल 20 और मोटर साइकिलों सहित कुल 24 मोटर साइकिलें बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई हैं । पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को भी चिन्हित किया गया है जिनकी तलाश जारी है ।


                 चोरी की बरामद अन्य 20 मोटर साइकिलों में टीव्हीएस स्टार सिटी क्रमांक MP08ZC 3157, होडां साइन क्रमांक MP04 QN 4013, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP08 MW 7812. हीरोड एचएफ डीलक्स क्र. MP08 MN 8075, हीरो स्पलेंडर क्र. RJ33 SJ 3129, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP08 ZC 3880, हीरो स्पलेंडर क्र. RJ20 BD 0557, बजाज पल्सर क्र. RJ17 FS 0179, होंडा साइन क्र. MP39 MW 4316, हीरो स्पलेंडर क्र. MP08 ZD 2864, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP08 MR 2933. बजाज सीटी 100 क्र. MP08 MB 7173, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. PB12 L 1376. हीरो एचएफ डीलक्स क्र. RJ18  SM 8848. हीरो एचएफ डीलक्स क्र. RJ28 SH 9549. बिना नंबर पल्सर 150, टीव्हीएस राईडर, पल्सर 150, हीरो स्पलेंडर, हीरो मोटर साइकिल शामिल हैं ।


                 गुना पुलिस का उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है । गुना पुलिस की ओर से जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा ।


                 चांचौडा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि ताराचंद सगर, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक शिवप्रताप तोमर, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक राजू रजक, आरक्षक सचिन भिलाला, आरक्षक अनूप तोमर, आरक्षक देवेश धाकड एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है  ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.