चाचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दैदला में नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*मृतिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में घटित गंभी र एवं संवेदनशील मामलों में प्रत्येक पहलू का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी और उनकी टीम द्वारा नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 जुलाई 2026 को गुना जिले के चाचौड़ा थानांतर्गत ग्राम दैदला में एक नाबालिग बालिका द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई थी । घटना की सूचना पर चाचौड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई ।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों एवं अन्य साक्षियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की गई । जांच में सामने आया कि मृतिका को उसके ही गांव के अवध नारायण लोधा द्वारा मानसिक रुप से प्रताडित किया गया जिसकी प्रताडना के कारण बालिका द्वारा आत्महत्या की गई । संपूर्ण मर्ग जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर दिनांक 25 अगस्त 2026 को आरोपी अवध नारायण लोधा निवासी ग्राम दैदला के विरुद्ध चाचौड़ा थाने में अप.क्र. 274/26 धारा 107 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चाचौड़ा थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तलाश एवं प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को प्रकरण के फरार आरोपी अवध नारायण पुत्र श्रीबल्लभ लोधा उम्र 20 साल निवासी ग्राम दैदला थाना चाचौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा, आरक्षक राजू रजक, आरक्षक अनूप कुमार, आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
गुना पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने जैसे संवेदनशील मामलों में प्रत्येक तथ्य एवं परिस्थिति की निष्पक्षता से जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।
