Type Here to Get Search Results !

गुना पुलिस की बड़ी सफलता: सिसौदिया कॉलोनी की सनसनीखेज लूट का खुलासा, दो कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार

 गुना  पुलिस की बड़ी सफलता: सिसौदिया कॉलोनी की सनसनीखेज लूट का खुलासा, दो कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार


*वारदात में शामिल दोनों आरोपियों पर विभिन्न अपराधों में कुल 49 हजार रुपये का इनाम था घोषित*


*आरोपियों ने चौकीदार को बंधक बनाकर घर में की थी लूटपाट*


*आरोपी चंद्रभान पारदी के विरूद्ध जारी 05 वारंटों में भी पुलिस को थी आरोपी की लंबे समय से तलाश*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा चोरी, लूट एवं अन्य वारदातों में संलिप्त आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र की सिसौदिया कॉलोनी में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो कुख्यात पारदी बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों एवं थानों में दर्ज गंभीर आपराधिक प्रकरणों में कुल 49,000 रुपये के इनाम घोषित थे । इनमें से आरोपी चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में कुल 44,000 रुपये तथा आरोपी काकेश पारदी के विरुद्ध 5,000 रुपये का इनाम घोषित था ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 सितंबर 2026 को फरियादी श्रीकृष्ण राजौरिया निवासी सिसौदिया कॉलोनी, गुना द्वारा गुना कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 01 सितंबर को वह अपने घर पर चौकीदार गजेन्द्र लोधा को छोड़कर भोपाल गया था । रात्रि के समय दो अज्ञात बदमाश घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और चौकीदार गजेन्द्र लोधा के हाथ बांध दिए । बदमाशों द्वारा उसे गुलेल से मारने की धमकी देकर घर में लूटपाट की गई और मौके से फरार हो गए । फरियादी के वापस लौटने पर घर से तीन अमेरिकन घड़ियां, एक कैमरा, एक जोड़ चांदी की पायल, चांदी के दो चूड़ा एवं 10 हजार रुपये नगद गायब मिले । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध गुना कोतवाली थाने में अप.क्र. 513/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा तत्काल प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु सक्रिय की गईं । पुलिस टीमों द्वारा घटना के प्रत्येक पहलू का बारीकी से विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया गया । पुलिस के सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के परिणामस्वरूप शीघ्र ही संदिग्ध आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी सरगर्मी से तलाश की गई । आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया ।


               आरोपियों की तलाश के दौरान दिनांक 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी चंद्रभान उर्फ चंद्रया पुत्र राका पारदी निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा जिला गुना एवं आरोपी काकेश पुत्र रामदयाल पारदी निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा सिसौदिया कॉलोनी में हुई उक्त लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,300 रुपये नगद बरामद किए हैं । पूछताछ में शेष लूटा हुआ माल आरोपी चंद्रभान पारदी की पत्नी के पास होना बताया गया है, जिसकी तलाश एवं शेष माल की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं ।


               गिरफ्तार आरोपी चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने पर उसके विरुद्ध गुना जिले के थाना धरनावदा एवं कोतवाली में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा एवं आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 10 अपराध दर्ज पाए गए हैं । इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध अहमदाबाद (गुजरात) के थाना दनिलिम्दा में चोरी का 01 अपराध, थाना जूनी इंदौर में डकैती का 01 अपराध एवं थाना रायसेन में चोरी के 02 अपराध दर्ज है । इस प्रकार उसके विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं । वहीं आरोपी काकेश पारदी के विरुद्ध थाना कोतवाली गुना में लूट का 01 अपराध दर्ज पाया गया है ।


               आरोपी चंद्रभान पारदी के विरुद्ध धरनावदा थाने में पंजीबद्ध विभिन्न गंभीर आपराधिक प्रकरणों में न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु 05 स्थाई वारंट भी जारी किए गए थे । इनमें अप.क्र. 3/14 धारा 392 भादवि, अप.क्र. 5/14 धारा 392 भादवि, अप.क्र. 118/15 धारा 302, 147, 148, 149, 323, 120बी भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट, अप.क्र. 244/16 धारा 307, 147, 148, 149, 323 भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट तथा अप.क्र. 66/16 धारा 307, 294, 147, 148, 149 भादवि के प्रकरण शामिल हैं । इन वारंटों में भी पुलिस द्वारा आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी ।


               आरोपी चंद्रभान पारदी की गिरफ्तारी पर विभिन्न प्रकरणों में कुल 44,000 रुपये का इनाम घोषित था । इसमें धरनावदा थाने के अप.क्र. 66/16 धारा 307, 294,147, 148, 149 भादवि में 3,000/-रुपये, 3/14 धारा 392 भादवि में 2,000/-रुपये, अप.क्र. 5/14 धारा 392 भादवि में 1,000/-रुपये, अप.क्र. 244/164 धारा 307, 147, 148, 149, 323 भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट में 3,000/-रुपये, थाना कोतवाली के अप.क्र. 513/26 धारा 309(4) बीएनएस में 5,000/-रुपये तथा रायसेन जिले के कोतवाली थाने के अप.क्र. 414/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में 10,000/-रुपये, रायसेन जिले के कोतवाली थाने के ही अप.क्र. 415/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में डीआईजी नर्मदापुरम की ओर से 20,000/-रुपये का इनाम उदघोषित किया गया था । इसी प्रकार आरोपी काकेश पारदी के विरुद्ध थाना कोतवाली गुना के वर्तमान लूट प्रकरण में 5,000 रुपये का इनाम घोषित था । इस प्रकार दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में कुल 49,000 रुपये का इनाम घोषित पाया गया है ।


               गुना पुलिस की इस महत्वपूर्ण सफलता में प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के नेतृत्व में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, कैंट थाने से सउनि बलवीर सिंह, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक सूर्यभान जाट, गुना कोतवाली से उपनिरीक्षक महमूद नवी खान, आरक्षक महेश दिवाकर, आरक्षक अनिल रघुवंशी, थाना धरनावदा से आरक्षक सोनू जाटव, पुलिस लाईन से प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल सिंह,  प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक विनय धाकड, आरक्षक शरद यादव, साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक आरक्षक अभय रघुवंशी तथा शिवपुरी जिले के कोलारस थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी एवं उनकी टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.