*संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
बमोरी थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का पुलिस ने शीघ्रता से किया सफल खुलासा
*बाईक चोरी में पायी गई तीन आरोपियों की संलिप्तता, एक बाइक चोर गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर सतत, सक्रिय एवं सतर्क कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी के मामले में सक्रिय एवं सतर्कतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक बाईक चोर गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी दिनेश सहरिया निवासी ग्राम मूदौल के द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2026 को अकोदा तालाब के पास से अपनी हीरो स्पलेंडर मोटर सायकिल के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट बमोरी थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 209/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
मोटर साइकिल चोरी के उक्त प्रकरण में बमोरी थाना पुलिस द्वारा सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये । प्रकरण में पुलिस के सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के परिणाम स्वरूप गत दिनांक 23 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना पर बमोरी थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी साहिल पुत्र सलीम खान निवासी पटेलनगर कैंट, गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में आरोपी साहिल द्वारा उक्त मोटर साइकिल अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया । पुलिस ने आरोपी साहिल के कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद कर ली गई है । प्रकरण में संलिप्त अन्य दोनों आरोपियों की भी पुलिस द्वारा पहचान सुनिश्चित कर जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।
बमोरी थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया, उपनिरीक्षक मोकम भिलाला, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक गुलाब सिंह एवं सैनिक चंदन की सराहनीय भूमिका रही है ।
