Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने भरण-पोषण एवं मारपीट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी किए गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*


गुना कोतवाली पुलिस ने भरण-पोषण एवं मारपीट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी किए गिरफ्तार

           


   गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृव में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा भरण-पोषण एवं मारपीट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।  


               उल्‍लेखनीय है कि आरोपी जितेन्द्र परिहार निवासी दुर्गा कॉलोनी के विरूद्ध उसकी पत्नि की ओर से माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना में भरण-पोषण हेतु प्रकरण दाखिल कराया था, जिसमें माननीय न्‍यायालय गुना द्वारा जितेन्द्र परिहार को अपनी पत्नि के लिये भरण-पोषण हेतु राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन जितेन्द्र परिहार की ओर से भरण पोषण की राशि अदा नहीं किये जाने पर भरण पोषण की कुल राशि 72,000/-रूपये आदायगी हेतु माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक 147/25 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 10 सितंबर 2026 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी जितेन्द्र परिहार की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर भरण-पोषण के उक्‍त प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी जितेन्द्र पुत्र घासीलाल परिहार उम्र 30 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।  


               इसी प्रकार वर्ष 2023 में आरोपी शाहिद खान निवासी जीनघर एवं अन्य के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिनके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 358/23 धार 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी शाहिद खान के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 749/26 में स्थाई वारंट जारी हुआ था । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी शाहिद खान की निरंतर तलाश की जा रही थी जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए हेतु वारंटी शाहिद पुत्र शहजाद खान उम्र 40 साल निवासी जीनघर गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किय गया ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.