Type Here to Get Search Results !

मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाला फरार सप्लायर भी किया गिरफ्तार

 *अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त माफियाओं पर गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही*


मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाला फरार सप्लायर भी किया गिरफ्तार


*नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां लगातार उजागर, सप्लाई चेन पर पुलिस का शिकंजा*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में नशे की तस्करी एवं सप्लाई से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जिले में नशे के अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय एवं प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों 1. सुनील लोधी निवासी ग्राम खैराड़ एवं 2. मनोज शर्मा निवासी ग्राम नसीरपुर को 1.464 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों द्वारा उन्हें गांजा उपलब्ध कराने वाले विक्रेता का नाम सतीश मीना निवासी ग्राम नसीरपुर का बताया गया था । प्राप्त जानकारी के आधार पर मधुसूदनगढ़ थाने में दोंनो तस्करों सहित उन्हें गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही के साथ-साथ प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को फरार आरोपी के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना पर मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर सतीश पुत्र शांतिलाल मीना उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नसीरपुर थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे की तस्करी एवं इसके अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । नशे के स्रोत से लेकर उसके क्रय-विक्रय एवं सप्लाई नेटवर्क तक जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की बारीकी से जांच की जाएगी तथा संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । गुना पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर सप्लाई चेन को तोड़ने की कार्यवाही लगातार जारी है ।


               मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि भिलाला, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, आरक्षक जसवंत सोंधिया, आरक्षक लोकेन्द्र यादव, आरक्षक गजराज आजनार, आरक्षक रामनिवास, आरक्षक विनीत मौर्य, आरक्षक सूरज अहिरवार, आरक्षक आकाश सिकरवार एवं एसएएफ प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी व आरक्षक रविन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.