Type Here to Get Search Results !

सीबीएसई क्लस्टर में जिले के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 सीबीएसई क्लस्टर में जिले के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


तृतीय स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेलों को बढ़ावा देने पर दिया जोर



गुना 


इंदौर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से मुलाकात की। कलेक्टर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्रैपलिंग खेल में श्री मोनू कुशवाह ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कियाl

 

खेलों से मिलता है सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन होने के साथ खिलाड़ियों को सम्मान और पहचान भी मिलती है। खेलों से शरीर स्वस्थ एवं फिट रहता है तथा बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने का आह्वान किया।


प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश


कलेक्टर ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के बच्चों और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, सुविधाओं या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी प्रशासन को दी जाए, ताकि आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।


प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हासिल की उपलब्धि


खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक श्री दुर्गेश सक्सेना एवं श्री जीतेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया गया। ग्रैपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले श्री मोनू कुशवाह ने जिले की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.