Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय संकल्प समारोह में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

 राष्ट्रीय संकल्प समारोह में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति का संदेश


गुना  

मेरा युवा भारत (MY Bharat) गुना द्वारा “राष्ट्रीय संकल्प समारोह”, “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” एवं “100 सप्ताह नशामुक्त युवा अभियान” के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के निजी कोचिंग क्लासेस, गुना में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर नशामुक्ति विषय पर पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन गतिविधि भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग एवं प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार पेंटिंग एवं स्लोगनों का संकलन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजपाल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.