Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ थाना पुलिस की सतर्क कार्यवाही : काम्बिंग गश्त में अवैध कच्ची कच्ची शराब के साथ तस्कर किये गिरफ्तार

 फतेहगढ थाना पुलिस की सतर्क कार्यवाही : काम्बिंग गश्त में अवैध कच्ची कच्ची शराब के साथ तस्कर किये गिरफ्तार


*60 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*  


 *गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।


               उललेखनीय है कि बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान फतेहगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गूगोर की ओर से एक टीव्हीएस मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 MW 9716 पर दो व्यक्ति प्लास्टिक की दो केनों में हाथभट्टी से निर्मित अवैध कच्ची शराब लेकर हमीरपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ की ओर आ रहे हैं । सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल हमीरपुर रोड़ स्थित ग्राम कोहन तिराहे पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल के वहां पहुंचने पर पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया । मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम करन पुत्र जगन्नाथ ओझा उम्र 24 वर्ष एवं शिवम पुत्र हरगोविन्द ओझा उम्र 32 वर्ष निवासीगण पठार मोहल्ला फतेहगढ़, जिला गुना के बताये । मोटरसाइकिल पर बंधी प्लास्टिक की केनों की जांच करने पर उनमें हाथभट्टी से निर्मित कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपियों के कब्जे से बरामद 60 लीटर कच्ची शराब कीमती 6,000/-रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत 65,000/-रूपये सहित कुल 71,000/-रूपये मूल्य का माल विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 208/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।


               गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने पर दोनों के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं । जिनमें आरोपी शिवम ओझा के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में चोरी, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में 07 प्रकरण तथा राजस्थान के छबड़ा थाने में चोरी का 01 प्रकरण दर्ज पाया गया है । वहीं आरोपी करन ओझा के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में बलात्कार, जुआ एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट आदि धाराओं में कुल 04 प्रकरण दर्ज पाए गए हैं ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई इस प्रभावी कार्यवाही से अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गुना पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन निगरानी एवं वैधानिक कार्यवाहियां की जा रही हैं ।


               अवैध शराब के विरूद्ध फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक नीरज शर्मा तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.