Type Here to Get Search Results !

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही,

 अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही,

01 लाख 56 हजार 800 रूपये की अवैध मदिरा जब्त


गुना  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त गुना -1 के प्रभारी राधाकिशन एवं बजरंगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार द्वारा ग्राम गढ़लागिर्द एवं झिर पर संयुक्त दबिश दी गयी। इस दौरान गढ़लागिर्द में आरोपी धर्मराज पारदी s /o राजमल के विरुद्ध आबकारी एक्ट में  प्रकरण पंजीकृत किया। ग्राम झिर में आरोपी के खेत से मदिरा मिलने से विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में कुल 14 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 1000 कि.ग्रा. गुड़ लाहन बरामद को मौके पर नष्ट किया गया। दबिश के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन विभिन्न धाराओं के तहत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही बजरंगगढ़ थाना प्रभारी द्वारा भी 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। विगत दिन व्रत गुना 2 में वृत्त प्रभारी श्री वर्धमान जैन द्वारा भी आबकारी अधिनियम की धाराओं में कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जिसमे 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 350 किलोग्राम लाहन जब्त कर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग द्वारा धारा 34i(a) 49(a), 34i(f) कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 156800/- रुपये है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मोहनीश शर्मा,बर्धमान जैन ,आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत कुशवाह,आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा,भारत भूषण शर्मा, महिला आरक्षक भावना दुबे, जेममा एक्का  ,पूजा रघुवंशी, खुशबू रघुवंशी, की भूमिका सराहनीय रही एवं पुलिस बल का भी सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.