मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आरोन की ग्राम पंचायत रामपुर एवं देहरीकला का एसडीएम आरोन ने किया निरीक्षण
गुना
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री ने विकासखंड आरोन की ग्राम पंचायत रामपुर एवं देहरीकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम देहरीकला की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी जायजा लिया गया। इस दौरान राशन वितरण 93 प्रतिशत पाया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने राशन दुकान की व्यवस्था के प्रति संतुष्टि व्यक्त की।
इसके बाद उन्होंने ग्राम देहरीकला स्थित शासकीय मिडिल, हाई स्कूल एवं शासकीय हाई स्कूल रामपुर का भ्रमण कर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन कर सुधार हेतु संस्था प्रमुख को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही बच्चों से परीक्षा की तैयारी करने, रचनात्मक तरीके से पढ़ाई करने एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त करने के विचार सांझा कर बच्चो से संबाद किया गया।
भ्रमण के दौरान एसडीएम सुश्री खत्री ने ग्राम रामपुर एवं देहरीकला के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पर सीएचओ एवं एएनएम के अनुपस्थित पाए जाने पर बीएमओ आरोन को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र रामपुर एवं देहरी कला में समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं आरओ वाटर सयंत्र शरू करने हेतु निर्देशित कर परियोजना अधिकारी आरोन से पालन प्रतिवेदन के निर्देश दिये।
इस निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, संबंधित ग्राम पंचायत के पटवारी, सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
