Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना क्षेत्र से चार नाबालिग बालकों के लापता होने के मामले में पुलिस की संवेदनशील एवं तत्पर कार्यवाही

 म्याना थाना क्षेत्र से चार नाबालिग बालकों के लापता होने के मामले में पुलिस की संवेदनशील एवं तत्पर कार्यवाही


*लापता चारों बालकों को भोपाल से खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*


*बाल सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस की प्रतिबद्धता*  



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यपरायणता के साथ कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थाना क्षेत्र से बिना बताए चले गए चार नाबालिग बालकों को भोपाल से सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


               दिनांक 12 सितंबर 2026 को म्याना थाना क्षेत्र के चार नाबालिग बालकों के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना म्याना थाने पर प्राप्त हुई । परिजनों द्वारा थाना म्याना पुलिस को बताया कि उनके बच्चे घर से काम के लिए जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे । थाना क्षेत्र से नाबलिग बच्चों के लापता होने की घटना को पुलिस ने गंभीतरता से लेकर तत्काल परिजनों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की गई, जिसमें चारों बालकों के भोपाल में होने की जानकारी मिलने पर म्याना थाने से पुलिस की एक टीम बालकों के परिजनों को साथ लेकर भोपाल पहुंची और जहां से चारों नाबालिग बालकों को सकुशल खोजकर वापस म्याना लाया गया । पूछताछ में चारों बालकों द्वारा काम के सिलसिले में स्वयं की इच्छा से भोपाल जाना बताया गया । पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर चारों नाबालिग बालकों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । बालकों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया ।


               म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह एवं आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.