Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के 02 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*


गुना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के 02 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृव में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के 02 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।  


               उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2024 में बलवंत कुशवाह निवासी बूढेबालाजी गुना के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 138/24 धार 36(बी) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी बलवंत कुशवाह के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 792/24 में स्थाई वारंट जारी हुआ था । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी बलवंत कुशवाह की निरंतर तलाश की जा रही थी, जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक  14 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए हेतु प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी बलवंत पुत्र वीरेन्द्र कुशवाह उम्र 37 साल निवासी बूढेबालाजी, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.