Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने केएस ऑयल प्लांट का किया निरीक्षण

 कलेक्टर ने केएस ऑयल प्लांट का किया निरीक्षण


तेल की गुणवत्ता जांचने की तकनीक समझी, स्थानीय किसानों को मिल सकने वाले लाभों पर की चर्चा




गुना। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज सिलावटी स्थित केएस ऑयल लिमिटेड प्लांट का निरीक्षण कर सरसों के तेल की उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की गुणवत्ता जांच तथा तेल की शुद्धता परखने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उत्पादन के विभिन्न चरणों और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया को समझा। कृषि उप संचालक श्री संजीव शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय उपस्थित रहे।


गुणवत्ता परीक्षण एवं स्थानीय संभावनाओं की जानकारी ली


कलेक्टर ने कच्चे माल में नमी सहित अन्य घटकों की जांच और तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की तकनीकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्लांट संचालक ने भविष्य में सोयाबीन प्रसंस्करण के विस्तार की संभावनाओं से भी अवगत कराया। इससे स्थानीय स्तर पर किसानों की उपज के प्रसंस्करण, उन्हें बेहतर मूल्य मिलने की संभावनाओं तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.