Type Here to Get Search Results !

मुख्य आरोपी को अफीम सप्लाई करने वाला 02 वर्ष से फरार आरोपी कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 *अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त माफियाओं पर गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


मुख्य आरोपी को अफीम सप्लाई करने वाला 02 वर्ष से फरार आरोपी कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा माफियाओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में अफीम तस्करी के आरोपी को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले 02 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 15-16 नवंबर 2024 की रात्रि में कैंट थाना पुलिस द्वारा गुप्त गंगा रोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपी आमिर पुत्र सलीम खान, निवासी आजाद कॉलोनी, घोसीपुरा कैंट गुना को 101.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था । पूछताछ में आरोपी आमिर ने उक्त अफीम मोनू मीना, निवासी ग्राम भूमलाखेड़ी, थाना विजयपुर से खरीदकर लाना बताया था । इस पर थाना कैंट में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 1106/24, धारा 8, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में अफीम उपलब्ध कराने वाला आरोपी मोनू मीना तभी से फरार चल रहा था ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा फरार आरोपी की लगातार तलाश करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी । इसी दौरान दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी मोनू उर्फ मोहन पुत्र रामस्वरूप मीना, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम भूमलाखेड़ी, थाना विजयपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।


               गुना पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों के साथ-साथ उन्हें मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले सप्लायरों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है ।


                 कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल एवं आरक्षक संजय जाट की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.