*विविध अवैध गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
म्याना थाना पुलिस ने जुआ फड़ पर दविश देकर 04 जुआरी पकड़े
*नगदी एवं तीन बाइक सहित कुल 02 लाख मूल्य का मशरुका जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए फड़ जमाकर जुआ खेल रहे चार जुआरी पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं तीन मोटरसाइकिलों सहित कुल का करीबन 02 लाख रूपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त किया गया है ।
दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को म्याना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धमनार-तरावटा रोड़ स्थित डेयरी के पास कुछ लोग ताश पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु तत्काल म्याना थाने से पुलिस टीम रवाना हुई और बिना कोई देरी किए तुरंत मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और जहां पर फड़ा जमाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोच लिया गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-मेहरवान सिंह पुत्र दौलत सिंह रघुवंशी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम धमनार जिला गुना, 2-जितेन्द्र पुत्र राजू अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी मेडिकल बगीचा श्रीराम कॉलोनी गुना, 3-गोपाल पुत्र बद्रीप्रसाद रजक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धमनार एवं 4-जीतू पुत्र रमेश शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी मालपुर रोड गुना के बताए ।
पुलिस ने जुआ फड़ से कुल 3,500/-रूपये नकद, ताश की एक गड्डी तथा जुआ खेलने आने-जाने में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलों सहित कुल 02 लाख रुपये का मशरुका विधिवत जप्त किया गया एवं चारों जुआरियों के विरुद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 262/26, धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, आरक्षक देवेन्द जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक गिर्राज धाकड़, आरक्षक बृजमोहन सहरिया एवं आरक्षक शिवकुमार वर्मा की विशेष भूमिका रही है ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । आमजन से भी अपील है कि अपने आसपास संचालित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा सके ।
