Type Here to Get Search Results !

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में कैंट थाना पुलिस की तत्पर कार्यवाही

 *नाबालिग एवं महिला संबंधी अपराधों के विरूद्ध गुना पुलिस की संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही*


*नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में कैंट थाना पुलिस की तत्पर कार्यवाही


*मात्र दो दिनों में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मात्र दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका ने कैंट थाने में आरोपी मेहफूज खान निवासी तलैया मौहल्ला गुना के विरुद्ध उसके साथ गलत काम किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 986/26 धारा 64(2)(एफ), 65(1) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास प्रारंभ किए एवं अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई । जिसके परिणाम स्वरूप मात्र दो दिन में ही आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने आरोपी मेहफूज खान पुत्र शौकत अली उम्र 20 साल निवासी तलैया मौहल्ला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा । ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना, प्रभावी कार्यवाही एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता   है ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरूंधति राजावत, सउनि रामभरोसा बैरागी, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक राजू बघेल एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.