Type Here to Get Search Results !

चेक बाउंस के 08 वर्ष पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस की लगातार एवं प्रभावी कार्यवाही*


*चेक बाउंस के 08 वर्ष पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में माननीय न्यायालयों से जारी स्थायी वारंटों में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेक बाउंस के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।


               उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 37/18, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपित बृजकिशोर उपाध्याय निवासी नजूल कॉलोनी, गुना के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही प्रचलित है । जिसमें आरोपित के लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था । इसके बाद से ही पुलिस द्वारा वारंटी की तलाश की जा रही थी तथा उसकी गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी । फरार स्थायी वारंटी की तलाश के दौरान गत दिवस आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बृजकिशोर उर्फ कल्लू पुत्र रामजीलाल उपाध्याय उम्र 48 वर्ष निवासी नजूल कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम से प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक विनय धाकड़ एवं आरक्षक आरक्षक शरद यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.