Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस ने 06 वर्ष पुराने चोरी के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


*मृगवास थाना पुलिस ने 06 वर्ष पुराने चोरी के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में माननीय न्यायालयों से जारी स्थायी वारंटों में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है । 


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी रामदयाल भील निवासी ग्राम भूमलाखेडी के द्वारा चोरी की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 175/20 धारा 379, 201 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर उसकी न्यायालय में उपस्थित सुनिश्चित किए जाने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 466/26 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था ।


               उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की मृगवास थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को वारंटी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामदयाल पुत्र श्रीलाल भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम भूमलाखेडी, थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


                 मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, प्रधान आरक्षक सोबरन आदिवासी एवं आरक्षक सचिन तोमर की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.