Type Here to Get Search Results !

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्‍तर्गत जिले की सीमा में कानून व्‍यवस्‍था को बनाये रखने विभिन्‍न प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी

 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्‍तर्गत जिले की सीमा में कानून व्‍यवस्‍था को बनाये रखने विभिन्‍न प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी


गुना 

जिले में विभिन्‍न राजनैतिक, अराजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक आदि संगठनों के द्वारा जिला प्रशासन, शासन से बिना अनुमति एवं बिना सूचना दिये विभिन्‍न स्‍थानों पर धरना, रैली, प्रदर्शन, आंदोलन, विरोध प्रदर्शन, हडताल आदि आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे समाज में द्वेषपूर्ण वातावरण निर्मित होकर कानून व्‍यवस्‍था/ शांति व्‍यवस्‍था भंग होने की पूर्ण संभावना बनी रहती है व इस प्रकार के प्रदर्शनों के दौरान जिले में अव्‍यवस्‍था उत्‍पन्‍न होती है, जिससे जन सामान्‍य को अनावश्‍यक परेशानियों का सामना करना पडता है।

इस संबंध में कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। गुना जिले की सीमा में कानून व्‍यवस्‍था को कायम रखने/जन सामान्‍य के हित एवं लोक शांति को बनाये रखने विभिन्‍न प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किये गये हैं। 

गुना जिले की सीमा में कोई भी धार्मिक संस्था/राजनैतिक संगठन/अन्य समूह जैसे वेतन भोगी, शासकीय कर्मचारी आदि संगठनों द्वारा संबंधित क्षेत्र के उपखण्‍ड मजिस्‍ट्रेट/कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट से विधिवत अनुमति प्राप्त किये बिना किसी भी आयोजन को करना प्रतिबंधित किया गया है।

गुना जिले की सीमा में कोई भी धार्मिक संस्था/राजनैतिक संगठन/अन्य समूह जैसे वेतन भोगी, शासकीय कर्मचारी आदि संगठनों द्वारा संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से विधिवत अनुमति प्राप्त किये बिना किसी भी आयोजन को करना प्रतिबंधित किया गया है।

सभी प्रकार के जुलूस, धरना प्रदर्शन, रैली, आंदोलन, विरोध प्रदर्शन, हडताल आदि में किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र अथवा विस्फोटक सामग्री का उपयोग व रखरखाव किया जाना प्रतिबंधित होगा।

ऐसे जनसमूह जो एकत्रित होकर सार्वजनिक स्थानों पर यातायात बाधित कर आवागमन प्रभावित कर कानून व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करते हैं प्रतिबंधित होंगे।

कोई भी व्यक्ति किसी खुले स्थान पर अथवा मकानों की छतों पर ईंट, पत्थर, सोडावाटर की बोतल या अन्य कांच की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ अथवा कोई विस्फोटक सामग्री जमा नहीं करेगा और न रखेगा, जिसका प्रयोग आतंक उत्पन्न करने अथवा किसी हिंसात्मक गतिविधियों में किया जा सके।

किसी भवन, सार्वजनिक स्थान एवं निजी स्थान पर एवं ऐसी किसी भी वस्तु जिससे जन सामान्य को खतरा महसूस हो एवं आपत्तिजनक हथियार, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक सामग्री का संधारण प्रतिबंधित होगा।

        उक्त आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223, तथा अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से दिनांक 05 अक्‍टूबर 2026 से प्रभावी होगा और यदि बीच में वापस ना लिया गया तो आगामी दिनांक 04 दिसम्‍बर 2026 तक लागू रहेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.