Type Here to Get Search Results !

जनगणना के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

 जनगणना के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ


गुना  

जनगणना के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा सोमवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी श्री देवांशु शिवहरे व अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती राजेश शर्मा उपस्थित रही। 

आगामी जनगणना के द्वितीय चरण को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय से पधारे वरिष्ठ अधिकारी श्री रजनीष भार्गव एवं जिला जनगणना प्रभारी श्री मनोज कनाडे द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों और जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना की डिजिटल प्रक्रियाओं, प्रपत्रों को भरने के तकनीकी पहलुओं और मोबाइल ऐप के सटीक उपयोग के संबंध में विस्तृत व्यावहारिक जानकारी दी गई। जिला स्तरीय अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनगणना एक राष्ट्र-निर्माण का अति महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी चार्ज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) का प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें ताकि आंकड़ों का संकलन पूर्ण पारदर्शिता और सटीकता के साथ हो सके। यह प्रशिक्षण जिलें में दिनांक 08.10.2026 तक आयोजित किया गया है, जिसमे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.