आत्मा अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 21 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन
गुना
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु जिले के वैज्ञानिक पद्धति से कृषि, प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, कृष्षि अभियांत्रिकी क्षेत्र में अपनाई गई उन्नत तकनीक, नवाचार, तकनीक का विस्तार फसल उपज एवं उत्पादकता के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों क पुरस्कृत किया जाना है।
विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार (25 कृषि एव संबंद्ध क्षेत्र) राशि 10000 रु. प्रति पुरस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (10 कृषक कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्र) राशि 25000 रु. प्रति पुरस्कार प्रदाय किय जायेगें।
किसान भाई पुरस्कार हेतु आवेदन कृषि विभाग के विकासखण्ड के बी.टी.एम आत्मा/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त कर सकते है। पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर संपूर्ण विवरण सहित 21 अक्टूबर 2026 अंतिम तिथि तक कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालयों में जमा करवा सकते हैं।
