सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
गुना
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, गुना द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में कुल 125 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए।
चिन्हांकित हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 05 ट्रायसाइकिल, 06 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र, 05 जोड़ी बैसाखी, 18 छड़ियां, 02 कृत्रिम पैर, 25 कमर के पट्टे, 30 घुटने के पट्टे, 01 टी.एल.एम. किट एवं 05 कमोड वितरित किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त होने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
शिविर में जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का स्टाफ, मन मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी गुना की साइकोलॉजिस्ट सुश्री समृद्धि एवं उनकी टीम तथा सोनाली पब्लिक एवं शिक्षा समिति गुना की टीम एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
