Type Here to Get Search Results !

दिनांक 23 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

 दिनांक 23 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित


गुना 

सहायक प्रबंधक शहर म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्‍ही टेकरी फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्‍ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक हनुमान टेकरी, शिवपुरम कॉलोनी, न्यू टेकरी रोड़, बूढे बालाजी आदि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 11 केव्‍ही कैंट फीडर पर दीवाली पर्व पूर्व पोस्‍ट मानसून मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक पटेल नगर, ढ़ौगापुरा, गुलाबगंज, खेजरा रोड़, कालापाठा, केन्ट चौराहा, केन्ट सब्जी मंडी, कांजी हाऊस आदि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्‍त समयावधि को आवश्‍यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.