प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का वितरण
गुना
गुना जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज वीडियो कॉफ्रेंस लिंक के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन में किया गया, जिसमेंप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषकों को वर्ष में कुल राशि 6000/- रू. तीन समान किस्तो में प्रदाय की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वी किस्त का वितरण पी.एम. किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाकर किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा (गुजरात) से सिंगल क्लिक के माध्यम से 24वीं किस्त वितरण किया गया। वर्तमान में गुना जिले के 1,74,509 हितग्राहियों को 349018000/- रूपयें का भुगतान हितग्राहियों के आधार से लिंक बैंक खाते में किया गया है।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक आरोन श्री धर्वेन्द्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री कल्याण सिंह यादव, किसान संघ जिला अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह दांगी, श्री सुरजीत सिंह धाकड़, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरोन श्री कलियान सिंह, गुना जिले के समस्त बी.टी.एम. एवं जिले के कृषक उपस्थित हुये।
