Type Here to Get Search Results !

नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती, 07 कृषकों पर 2,500-2,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित

 नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती, 07 कृषकों पर 2,500-2,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित


एसडीएम गुना ने 7 कृषकों पर लगाया 17 हजार 500 रुपये का अर्थदंड



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। फसल अवशेषों को खेतों में जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने, मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होने तथा जनस्वास्थ्य एवं जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचने की आशंका के दृष्टिगत नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे ने नरवाई जलाने के मामलों में कार्रवाई करते हुए 07 कृषकों के विरुद्ध अर्थदंड अधिरोपित करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें 7 कृषकों पर 2,500-2,500 रुपये का के मान से कुल 17 हजार 500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।


वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गुना के प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व पटवारियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम द्वारा संबंधित ग्रामों में नरवाई जलाने के मामलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर 05 ग्राम तिल्लीखेड़ी, सरखोह, चकदेवपुर, गेंहूखेड़ा तथा बेहटाझिर के 07 कृषकों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।


प्रशासन ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें तथा खेतों में नरवाई न जलाएं। पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और आगजनी की संभावित घटनाओं से बचाव के लिए फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें तथा प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित करें।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.