Type Here to Get Search Results !

दीपावली पर पटाखा दुकानों एवं फसल से भरी ट्रॉलियों की आवाजाही की व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित

 दीपावली पर पटाखा दुकानों एवं फसल से भरी ट्रॉलियों की आवाजाही की व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित


कलेक्टर श्री कन्याल ने दशहरा मैदान का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश



गुना 


आगामी दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन और कृषकों की ट्रॉलियों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शुक्रवार को दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पटाखा दुकानों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं करने तथा ट्रॉलियों के आवागमन और निकासी के लिए पृथक मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए।


पटाखा दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पटाखा दुकानों के संचालन के लिए टीन शेड की व्यवस्था की जाए। सभी दुकानें निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप लगाई जाएं तथा दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।


ट्रॉलियों के आवागमन के लिए अलग प्रवेश और निकासी मार्ग


कलेक्टर ने दशहरा मैदान के सामने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए निर्धारित स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश मंडी सचिव एवं पीआईयू के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कृषकों की ट्रॉलियों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए स्थल को तैयार किया जाए तथा आवागमन में सुविधा के लिए आवश्यक स्लोप बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रॉलियों के प्रवेश के लिए अलग गेट बनाया जाए तथा निकासी की व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि मार्ग बीज निगम की ओर से मुख्य मार्ग से जुड़ सके। साथ ही, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात सुचारु बना रहे।


इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, तहसीलदार श्री मयंक तिवारी,  ट्रैफिक ट्रीआई श्री अजय प्रताप सिंह सहित पीआईयू, मंडी एवं नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.