Type Here to Get Search Results !

जिले में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने से जागरूक करने लगाई जा रही चौपाल

 जिले में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने से जागरूक करने लगाई जा रही चौपाल


गुना 

जिले में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने पर कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर लगातार सख्‍ती बरती जा रही है एवं किसानों को मक्‍का/पराली/फसल अवशेष न जलाने को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा हैं। इसी क्रम में विकासखण्‍ड बमौरी के ग्राम-मगरोडा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) श्रीमति शिवानी पाठक, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद बमोरी श्री पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास, तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्‍य गोलिया, नायब तहसीलदार बमोरी श्री जयप्रकाश गोतम, सहायक कृषि अभियांत्रिकी श्री अंकित सोनी, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी बमोरी श्री आर.के. माहोर, संबंधित आर.आई., पटवारी, कृषि विस्‍तार अधिकारी के साथ राजस्‍व एवं कृषि विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी जा रही है। 

किसानों को मक्‍का/पराली/फसल अवशेषप्रबंधन के लिये स्‍ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्‍टम कम्‍बाईन हार्वेस्‍टरके साथ (SMS/कटर) का अटेचमेंट धान/मक्‍का/अन्‍य फसलो के अवशेषो को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर खेतो में एक समान रूप से विखेर देता हैं तथा फसल अवशेषो में बिना आग लगाये अगली फसल बुआई की जा सकती हैं। साथ ही कृषकों को जैविक खेती उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों के विषय में संबंधित अधिकारी के द्वारा विस्‍तृत जानकारी दी गई। जिले में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्‍लंघन करने वाले किसानो के विरूद्ध पंचनामा तैयार कर जुर्माना लगाने की कार्यवाही हेतु पंचनामा अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व को प्रेषित कियेजायेगें।प्रतिबंधातमक आदेश का उल्‍लंघन किये जाने पर मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने वाले कृषको पर एफ.आई.आर. भी कराई जा सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.