Type Here to Get Search Results !

नरवाई जलाने पर कृषक पर ₹2,500 का अर्थदंड अधिरोपित

 नरवाई जलाने पर कृषक पर ₹2,500 का अर्थदंड अधिरोपित



गुना, दिनांक 24 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले कृषक पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है और तहसीलदार राघौगढ़ को जुर्माना वसूली हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड राघौगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम अहीरखेड़ी, तहसील राघौगढ़ के कृषक श्री पर्वत सिंह उर्फ प्रकाश के खेत में नरवाई जलाने की पुष्टि होने पर खसरा नंबर 2/1/2, रकबा 0.262 हेक्टेयर के संबंध में नियमानुसार ₹2,500 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

नरवाई जलाना पर्यावरण एवं भूमि की उर्वरता के लिए हानिकारक है। किसानों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें तथा नरवाई न जलाएं। प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.