Type Here to Get Search Results !

जिला अस्पताल गुना का औचक निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

 जिला अस्पताल गुना का औचक निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार आज प्रातः 11 बजे डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे, तहसीलदार श्री मयंक तिवारी एवं नायब तहसीलदार सुश्री आरती गौतम ने जिला अस्पताल गुना का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्डों में समस्त स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। साथ ही अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया। मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि पार्किंग व्यवस्था को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए कि अधिक से अधिक वाहन खड़े हो सकें। जो अस्पताल स्टाफ अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्लॉट में खड़े नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। पार्किंग स्थल अपर्याप्त होने की स्थिति में जिला अस्पताल प्रबंधन को परिसर के भीतर अन्य पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया गया। इसके अंतर्गत अस्पताल परिसर स्थित सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। सुलभ शौचालय के पूरे परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संचालक की है, परंतु निरीक्षण में परिसर में काफी गंदगी पाई गई। इस पर मैनेजर को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि वे तत्काल साफ-सफाई करवाएं और इसे नियमित रखें। साथ ही वहाँ रखी बेंचों को इस प्रकार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए कि गंदगी न हो। मरीजों एवं आमजन द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी को रोकने के लिए परिसर में और अधिक संख्या में चिन्हित स्थानों पर डस्टबिन रखने के निर्देश भी दिए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.