Type Here to Get Search Results !

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान

 *फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान


*चोरी एवं दहेज एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्‍न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सेफा हासमी के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चोरी एवं दहेज एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार   स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि आरोपी मच्छर उर्फ राशिद खान निवासी ढोंगापुरा कैंट गुना के विरुद्ध कैंट थाने में पंजीबद्ध अप.क्र. 816/19 धारा 498ए, 323 भादवि एवं 3/4 दहेज एक्ट तथा गुना कोतवाली में दर्ज अप.क्र. 104/19 धारा 457, 380 भादवि में आरोपी राशिद खान, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । उक्त प्रकरणों में आरोपी की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोंनो प्रकरणों में न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमशः 252/20 एवं 382/19 में आरोपी के विरूद्ध अलग-अलग दो स्थाई वारंट जारी किये गये थे ।


               पुलिस द्वारा फरार वारंटी की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को वारंटी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राशिद उर्फ मच्छर पुत्र सलीम शाह उम्र 40 साल निवासी ढोंगापुरा, थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               पुलिस की इस कार्यवाही केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, पुलिस लाईन से प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल सिंह, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक विनय धाकड़ एवं आरक्षक शरद यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.