*केंट थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04-05 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में केंट थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर बालिका के पिता की ओर से दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को उसके लापता होने की रिपोर्ट केंट थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अप.क्र. 895/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश की गई और जिसे दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था ।
दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में विष्णु सहरिया निवासी ग्राम विसोनिया द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ कई बार गलत काम करना बताया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु सहरिया के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई । इसमें पुलिस के सतत प्रयासों के परिणाम स्वरुप आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को आरोपी के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर कैंट थाना पुलिस टीम द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी विष्णु पुत्र बलराम सहरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम विसोनिया थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक राजबहादुर मीना, आरक्षक विनोद धाकड एवं महिला आरक्षक तेजस्विता जादौन की सराहनीय भूमिका रही है ।
