पराली/नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम पर 29 अक्टुबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
गुना
पराली/नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम पर 29 अक्टुबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किय गये है। गुना जिले के कृषक आवेदन हेतु सहायक कृषि यंत्री गुना के नाम से स्वयं के खाते से 3500/- रुपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट (धरोहर राशि) बनवाकर ऑन लाइन पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते है। दिनांक 30 अक्टुबर को लाटरी पश्चात चयनित लाभार्थियो को इस यंत्र पर 40 से 50 प्रतिशत का अनुदान देय होगा। कम्बाईन हार्वेस्टर का यह अटैचमेंट स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम धान के फसल अवशेषो को छोटे-छोटे टुकडो में काट कर खेत मे एक समान रूप से बिखेर देता है। तथा फसल अवशेषों मे बिना आग लगाए अगली फसल की बुवाई की जा सकती है।
