Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु आवेदन आमंत्रित

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु आवेदन आमंत्रित


गुना 

मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर दिनांक 20 नवम्बर 2026 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त आयोजन हेतु दिनांक 01 नवम्बर 2026 से संबंधित जनपद पंचायतों, नगरपालिका एवं नगर परिषदों के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कन्या एवं उसके अभिभावक का गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से संबंधित होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित हितग्राही का बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। इच्छुक पात्र हितग्राही आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित जनपद पंचायत, नगरपालिका अथवा नगर परिषद कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

योजना अंतर्गत सहायता राशि का प्रावधान

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाली प्रत्येक पात्र वधू को राशि रुपये 49,000/- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से सीधे वधू के बैंक खाते में प्रदाय की जाएगी। शेष राशि रुपये 6,000/- पूर्व की भांति सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु जिला स्तर से प्रदाय की जाएगी। योजना का लाभ शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं पात्रता संबंधी शर्तों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। 

आवेदन प्रस्तुत करते समय हितग्राही यह सुनिश्चित करें कि बी.पी.एल. पोर्टल पर आवश्यक जानकारी का सत्यापन पूर्ण हो तथा बैंक खाते से संबंधित विवरण सही हों। जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील की गयी है कि वे दिनांक 01 नवम्बर 2026 से संबंधित जनपद पंचायत, नगरपालिका अथवा नगर परिषद कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.