Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को



गुना 


जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला गुना ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन दिनांक 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाना है। संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 05 विधाओं समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक विद्या में किया जाना है। इस वर्ष सांस्कृतिक ट्रेक में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगायन, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जावेगा।


जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में प्रातः 10:00 बजे से किया जावेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष (17 अगस्त 2016 की स्थिति में) आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते है। प्रतिभागी को अपनी विधा से संबंधित समस्त सामग्री/गणवेश स्वयं लाना होगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ दो फोटो, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, बैक पासबुक की छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र/बोर्ड की अंकसूची साथ में लाना अनिवार्य होगी तथा प्रतिभागी को माय भारत पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। युवा उत्सव से संबंधित जानकारी हेतु कार्यालय खेल और युवा कल्याण संजय गांधी खेल परिसर गुना में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित कराया जावेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.